मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी ने विजयादशमी के अवसर पर नागरिकों को दी बधाई
सहारनपुर [24CN]। मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम0 और जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर सभी नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
श्री लोकेश एम0 ने सभी मण्डल के नागरिकों को विजयादशमी (दशहरा) की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाता है। इसलिए इस पर्व को विजयदशमी भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन अपने मन के द्वेष, घृणा को दूर करने का पर्व है। यह पर्व बुराइयों को समाप्त कर अच्छाई का संदेश देता है।
जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।