शासन द्वारा निर्धारित सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: मण्डलायुक्त

  • सहारनपुर में समीक्षा बैठक को संबोधित करते मण्डलायुक्त डा.हृषिकेश भास्कर यशोद

सहारनपुर। मण्डलायुक्त डा.हृषिकेश भास्कर यशोद नेएमएसएमई नीति-2017 के अन्तर्गत निवेश आधारित अनुमन्य सुविधाएं प्रदान कराये जाने के सबंध मंे आयोजित बैठक मंे निवेशको की समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त डा.हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि बैठक में पूर्व में लेटर ऑफ कम्फर्ट प्राप्त इकाई मै.लियो आर्ट इण्डिया प्रालि को 49,05,112 रूपये को प्रतिपूर्ति हेतु वित्तीय स्वीकृति का निर्णय समिति द्वारा लिया गया। इसी प्रकार पूर्व में एमएसएमई नीति-2017 के अन्तर्गत आवेदित सभी इकाईयों के आवेदन पत्र निस्तारित कर दिये गये है। अब सहारनपुर मण्डल में कोई आवेदन पत्र लम्बित नहीं है।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा एमएसएमई के तहत निर्धारित अनुमन्य सभी सुविधाओं का लाभ निवेशकों को दिया जा रहा है। निवेशकों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है जिससे मण्डल में निवेश को प्रोत्साहन मिल सके और अधिक से अधिक रोजगार सृजन कर मण्डलवासियों को लाभान्वित किया जा सके।

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अंजू रानी, ज्वाईंट कमिश्नर प्रशासन व्यापार कर नवीन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, एलडीएम प्रवीण जमुआर, उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार कौशल, यूपीकॉन, लखनऊ से नामित सीए आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।