दिल्ली राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद की कुमारी कनक, विराज तंवर और वैभव कपिल ने जीते पदक

दिल्ली राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद की कुमारी कनक, विराज तंवर और वैभव कपिल ने जीते पदक
  • सहारनपुर में पदक विजेता खिलाड़ी पदकों के साथ।

सहारनपुर। दिल्ली राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे 3 से 5 अप्रैल तक विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए किया गया। दिल्ली के खिलाड़ियों को अच्छी प्रतिस्पर्धा देने एवं अपने राज्य के खिलाड़ियों की खेल क्षमता परिचय प्राप्ति के लिए इस आयोजन में अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को भी भाग लेने हेतु आमन्त्रित किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान के अनेकों खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस निमंत्रण को स्वीकारते हुए सहारनपुर जिले के कुछ खिलाड़ियों ने भी भाग लिया जिसमें से 03 खिलाड़ियों ने अपनी खेल श्रेष्ठता प्रदर्शित कर पदक प्राप्त किए, जिनके नाम निम्नवत हैं- राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी कनक ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की भाला फेंक में 43.35 मीटर की दूरी भाला फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ज्ञात हो कनक की अपनी खेल प्रतिभा के आधार पर गत वर्ष अगस्त माह में पुणे (महाराष्ट्र) स्थित आर्मी गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी में प्रवेश हो गया है।

इसी पदक विजेता कड़ी में सहारनपुर के विराज तंवर ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की ट्रायथलॉन ए ग्रुप इवेंट में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। ट्रायथलॉन ए ग्रुप तीन इवेंटो -60 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक का होता है। वैभव कपिल ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के अंतर्गत ट्रायथलॉन श्ठश् ग्रुप इवेंट में कांस्य पदक जीता है। ट्रायथलॉन बी ग्रुप में तीन इवेंट -60 मीटर दौड़, लंबी कूद के साथ ऊंची कूद होती है। उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों खिलाड़ियों में से कुमारी कनक और वैभव कपिल दीपक शर्मा भगत जी के निर्देशन में प्रशिक्षण के गुर सीखते हैं, जबकि ’विराज तंवर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अविनाश कुमार बिट्टू से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।


Leave a Reply