व्यापारी सुरक्षा फोरम की जिला युवा इकाई गठित

व्यापारी सुरक्षा फोरम की जिला युवा इकाई गठित
  • सहारनपुर में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की युवा इकाई की घोषणा करते जिलाध्यक्ष नरेश धीमान।

सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने युवा जिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन करते हुए संदेश खुराना को युवा जिलाध्यक्ष, श्रवण सिंघानिया व अरविंद सैनी को युवा जिला महामंत्री नियुक्त करने की घोषणा की।

स्थानीय बोमनजी रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने युवा जिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में संदेश खुराना को जिलाध्यक्ष, श्रवण सिंघानिया, अरविंद सैनी को जिला महामंत्री, संदीप धीमान को संयोजक, गौरव कक्कड़, सीमांत शर्मा, सुमित धीमान, जगदीश गिरधर व राजकुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। जबकि राजेंद्र जैन व सुभाष सचदेवा को उपाध्यक्ष, संदीप धीमान को जिला संयोजक, चिराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष, रवि वर्मा, सन्नी राणा, नितिन सिंघल को मंत्री, प्रियम भार्गव को मीडिया प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नरेश धीमान ने कहा कि नवगठित युवा इकाई पहले से भी अधिक मजबूती के साथ व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ेगी। जिला महामंत्री मनोज ठाकुर व राजकुमार कालड़ा ने कहा कि युवा व्यापारी व्यापार मंडल की रीढ़ हैं। सभी मिल जुलकर व्यापारी हित में काम करेंगे। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, सर्विष्ट गुप्ता, नवीन सिंधी, राजेश सैनी, संजय शर्मा, संयम अरोड़ा ने भी सम्बोधित किया।