गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही होगी -जिला गन्ना अधिकारी

सहारनपुर [24CN]। जिला गन्ना अधिकारी श्री के.एम.एम.त्रिपाठी ने कहा कि गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली करने वालों के विरूद्ध कठोर दण्ड़ात्मक कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2021-22 में घटतौली पर अंकुश लगाने के लिए जनपद की चीनी मिलों के गन्ना क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेंगा। उन्होंने गन्ना क्रय केन्द्रों पर मानक के अनुरूप बांट नहीं मिलने तथा खरा हैण्डपम्प के सम्बन्ध में गांगनौली चीनी मिल को तत्काल प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए है।

श्री के.एम.एम.त्रिपाठी ने आज गांगनौली चीनी मिली के गन्ना क्रय केन्द्र नन्दनपुर के निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान गन्ना क्रय केन्द्र नन्दनपुर पर तौल लिपिक श्री सन्दीप कुमार पुत्र श्री सुक्कड सिंह ग्राम मानकपुर उपस्थित मिले। क्रय केन्द्र पर मानक बाट उपलब्ध नहीं मिले तथा हैण्डपम्प भी खराब अवस्था में मिला जिसके सम्बन्ध में चीनी मिल को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये। चीनी मिल, गांगनौली के गन्ना क्रय केन्द्र टपरी रेल के निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र टपरी रेल पर तौल लिपिक श्री अजय कुमार शर्मा पुत्र श्री राजेन्द्र शर्मा ग्राम मीरपुर उपस्थित मिले। क्रय केन्द्र पर मानक बाट उपलब्ध नहीं मिले तथा क्रय केन्द्र पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी और न ही नियमों का सारांश चस्पा किया गया था जिसके सम्बन्ध में चीनी मिल को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये। चीनी मिल देवबन्द के क्रय केन्द्र लाखनौर एवं सीडकी पर तौल कार्य नहीं पाया गया।

जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि सभी चीनी मिलों को निर्देश दिए गए है कि गन्ना क्रय केन्द्रों पर तौल कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्हांेने कहा कि किसानों के लिए साफ और स्वच्छ जल की व्यवस्था की जाए। किसी भी किसान को अनावश्यक परेशान न किया जाए।