पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाडी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन का वितरण होगा – जिला कार्यक्रम अधिकारी
- 28 सितम्बर को जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में महिला भी होंगी सम्मानित
सहारनपुर [24CN]। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए संचालित पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाडी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित करने के लिए जनमंच में 28 सितम्बर को कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धर्म सिंह सैनी होंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत सूचना और संचार प्रौद्योगिकी समर्थित वास्तविक समय आधारित निगरानी प्रणाली के अतंर्गत आंगनबाडी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण किया जायेंगा। उन्होंने बताया कि आई.सी.डी.सी. सेवाओं के डिजिटाइलेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेंगा।
श्रीमती आशा त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम 28 सितम्बर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जनमंच गांधी पार्क में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि नगर निगम के माहपौर श्री संजीव वालिया होंगे।