भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी को किया हाउस अरेस्ट

भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी को किया हाउस अरेस्ट
  • सहारनपुर में भीम आर्मी जय संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम के आवास पर मौजूद पुलिस।

सहारनपुर। भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम को  पुलिस प्रशासन ने घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। जिला प्रवक्ता एडवोकेट सागर गौतम ने बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम के आह्वान पर आज सुबह 11 बजे समस्त संगठन कार्यकर्ताओं के साथ देवबंद विधानसभा के गांव सब्बीरपुर में अपने समाज के लोगों से मिलने जाना था, जिसके चलते आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम के घर पर भारी संख्या में डेरा डाला और उन्हें सब्बीरपुर जाने से रोका, भीम आर्मी जय भीम संगठन बहुत जल्द परिवार से मुलाकात करेगा। आज संगठन कार्यकर्ता संदीप कल्याण, निकुंज पालीवाल, प्रदीप, सोनू नौटियाल, अनिकेत, आदित्य सुमित बर्मन, सचिन भास्कर, अभिषेक कुमार, ललनीश, भीमसेन, सुनील कुमार आदि साथी मौजूद रहे।