जनपद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया जागरूक

- सहारनपुर में रामपुर मनिहारान पुलिस ग्राम चकवाली में महिलाओं को जागरूक करती एवं नकुड़ कोतवाली पुलिस ग्राम जुड्डी में महिलाओं को जानकारी देती हुई।
सहारनपुर। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता सम्बंधी विभिन्न जानकारी प्रदान की गई। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमें बनाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। रामनवमी के अवसर पर पुलिस ने आज विभिन्न मंदिरों में जाकर दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता सम्बंधी जानकारी प्रदान की।
इस दौरान वूमेन हेल्पलाईन 1090, आपातकालीन नम्बर 112, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य सरकारी महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को अपनी समस्याएं भी साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए जागरूक किया। इस दौरान डिजिटल अरेस्टिंग, सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र नागर एवं महिला उपनिरीक्षक नेहा चैधरी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम चकवाली में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान महिलाओं को झूठी अफवाह से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। थाना फतेहपुर पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक मिथलेश के नेतृत्व में सीएचसी फतेहपुर में उपचार के लिए आई महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा एवं अधिकारों के बारे में जागरूक किया। थाना बिहारीगढ़ पुलिस की मिशन शक्ति एंटीरोमियों टीम की उपनिरीक्षक अक्षिता सिंह व कांस्टेबल अंजू द्वारा गांव खुशहालीपुर, बुग्गावाला तिराहा एवं कस्बा बिहारीगढ़ में महिलाओं एवं बालिकाओं की चैपाल आयोजित कर उन्हें सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा, झूठी अफवाहों से बचाव, महिला सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। थाना कुतुबशेर पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक श्वेता शर्मा नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं सुनी और उन्हें उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
गंगोह कोतवाली पुलिस ने कस्बे चैपाल आयोजित कर महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए जागरूक किया। पुलिस टीम ने सरकारी जनकल्याणकारी योजनाएं विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बालिकाओं को बाल मजदूरी रोकने, गुड टच और बैड टच की समझ, बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की। थाना बडग़ांव पुलिस की मिशन शक्ति एंटीरोमियो टीम ने भी उपनिरीक्षक दीक्षा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चैपाल आयोजित महिला सुरक्षा सम्बंधी जानकारी दी।
उन्होंने किसी घटना के समय तुरंत सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नबरों जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में भी बताया। नकुड़ कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी व मिशन शक्ति महिला उपनिरीक्षक सिमरन के नेतृत्व में ग्राम जुड्डी में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया।