• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना संक्रमण का कहर: जेल में बंद IPS अधिकारी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पत्नी प्रियंका सेन का निधन

  • April 18, 2021
कोरोना संक्रमण का कहर: जेल में बंद IPS अधिकारी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पत्नी प्रियंका सेन का निधन
  • Deaths Due to COVID-19 in UP लखनऊ की जेल में बंद आइपीएस अधिकारीअरविंद सेन की पत्नी प्रियंका सेन अयोध्या से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी थी। वह दो दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं।

लखनऊ । कोरोना वायरस संक्रमण के कहर का प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव के कारण भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर से गांवों की ओर रुख कर चुकी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद भयावह हो चुकी है। अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की बहू और पशुपालन घोटाले में जेल में बंद आइपीएस अधिकारी अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका सेन का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।

उन्होंने सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। सीने में जकड़न के बाद उन्हें शनिवार रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियंका को समाजवादी पार्टी ने अयोध्या की हैरिंग्टनगंज तृतीय से जिला पंचायत पद की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतारा था। 15 मई को पहले चरण का मतदान हुआ था। 2 मई को चुनाव का रिजल्ट आना था।

लखनऊ की जेल में बंद आइपीएस अधिकारी अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका सेन अयोध्या से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी थी। सपा की महिला प्रदेश सचिव प्रियंका सेन दो दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। नामांकन करने के बाद वह अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त थीं। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी प्रियंका सेन यादव का रविवार को निधन हो गया। अयोध्या के थाना इनायतनगर के भिटारी गांव की निवासी प्रियंका सेन यादव हैरिंग्टनगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी थी।

प्रियंका सेन यादव समाजवादी पार्टी से समर्थित प्रत्याशी थी। इससे पहले वह एक बार ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। प्रियंका सेन के ससुर मित्रसेन अयोध्या के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। वह अयोध्या से सांसद भी थे। प्रियंका के पति रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव पशुपालन घोटाले में जेल में बंद है। पीएसी में डीआइजी के पद से रिटायर्ड अरविंद सेन के दो बेटी और एक बेटा है।

प्रियंका सेन का परिवार काफी रसूखदार माना जाता है। उनके देवर आनंद यादव फैजाबाद के बड़े नेताओं में एक हैं। वह बीएसपी से यूपी के मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वह समाजवादी पार्टी में हैं। उनके ससुर मित्रसेन भी फैजाबाद से कद्दावर नेता रहे। उनके पति आईपीएस ऑफिसर अरविंद सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं। वह घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं।

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शीर्ष पर था। शनिवार को यहां 179 नए संक्रमित मिले थे। अयोध्या शहर के साथ मसौधा ब्लॉक की स्थिति काफी गंभीर है। इससे पहले यहां पर 15 अप्रैल को 174 नए संक्रमित मिले थे। मामले सामने आए थे। शनिवार को यहां पर 65 लोग इसके कहर से उबरे भी थे। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 9615, ठीक होने वालों की 8298 व सक्रिय केस की 1179 हो गई है।

 


Post navigation

Prev
Next
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026
‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न

‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न

  • March 3, 2026
संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद

संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद

  • March 3, 2026
‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

  • March 3, 2026
कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

  • March 3, 2026
‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा March 3, 2026
  • ‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न March 3, 2026
  • ‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला March 3, 2026
  • संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद March 3, 2026
  • ‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ March 3, 2026
  • ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो March 3, 2026
  • कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित March 3, 2026
  • ‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी March 3, 2026
  • होली पर 12 चौराहों पर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, तीन सवारी व नाबालिग चालकों के काटे चालान March 2, 2026
  • सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के रंगारंग कार्यक्रम में हंसी के गुब्बारे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल March 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez