बिना किसी डर के आमजन कोविड टीकाकरण कराएं – जिलाधिकारी
- टीकाकरण कराने वाले चार स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया
सहारनपुर [24CN] । जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए सभी लोगों को बिना किसी डर के आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयुवर्ग के लोग अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर आवश्यक रूप से वैक्सीनेंशन करायें। उन्होने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी से बचाव के प्रति स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिजनों को भी जागरूक करें। उन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनांे खुराक लेने वाले चार कर्मियों को पुरस्कृत किया।
श्री अखिलेश सिंह आज कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना की दोनों खुराक लगवाने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने के बाद यह बात कही। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेहट के एफ.एल.डब्लू श्री किशन थापा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नकुड़ की एचसीडब्लू सुश्री कुसुम शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवबंद के एफ.एल.डब्लू श्री वीरेन्द्र तथा जिला महिला चिकित्सालय के एफ.एल.डब्लू श्री अमित कुमार के द्वारा कोविड टीकाकरण की दोनों खुराकों को सफलता पूर्व लगवाई थी। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय चरण के ऐसे उन चयनित लाभार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिनके द्वारा कोविड की दोनों खुराकें सफलतापूर्वक लगवा ली गई है। उन्होने 03 फ्रन्टलाइन वर्कर और एक स्वास्थ्य वर्कर कुल 04 को पुरूस्कार दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 11 अपै्रल महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती से 14 अपै्रल डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती तक कोविड टीकाकरण के रूम में मानाया जायेगा। उन्होने कहा कि 11 अपै्रल अर्थात रविवार को भी जनपद के समस्त निर्धारित केन्द्रों पर टीकाकरण किया जायेगा।
