महिलाओं सम्बंधी अपराधों की अभियान चलाकर विवेचना की जाए- जिलाधिकारी

- महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलम्बन से जुडे कार्यक्रम में तेजी लाई जाए- अखिलेश सिंह
सहारनपुर [24CN] । जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलम्बन से जुडे कार्यक्रम लगातार संचालित किये जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की विभिन्न हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 20 मार्च तक महिला संबंधी अपराधों की विवेचना पूर्ण कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएं।
श्री अखिलेश सिंह ने आज यहां इस आश्य के आदेश जारी किये। उन्होंने सभी विभागों को एक-एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना बनाये। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए बनाये गये कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होने कहा कि स्वामित्व योजना(घरौनी)के अंर्तगत दिये जाने वाले पटटो में महिलाओ का नाम स्वामी के रुप में रखेे जाने पर प्राथामिकता दी जाये। उन्होंने कहा कि वरासत अभियान मे प्रभावी कार्यवाही करते हुए महिला संबंधी मामलों का निस्तारण प्राथामिकता के आधार पर किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर ड्रिस्टिक्ट मानीटरिंग कमेटी की बैठक एक सप्ताह के अन्दर आयोजित करते हुए महिला अपराघ तथा पास्को के मामले की समीक्षा की जाए। उन्होने कहा कि महिलाओ से छेडखानी के मामलो की संबंधित पीडित महिला से वरिष्ठ अधिकारी/महिला अधिकारी दूरभाष पर वार्ता कर समीक्षा की जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक की संयुक्त रिर्पोट 20 मार्च 2021 तक शासन को उपलब्ध कराई जाये।
उन्होने कहा कि प्रदेश में समस्त 1535 थानो में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में आयी शिकायतो व वीमेन पावर लाईन 1090 की समीक्षा 20 मार्च 2021 तक करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाये। प्रत्येक जनपदवार थाना क्षेत्र में 1090/181/112 की समीक्षा एवं 1076 की हैल्प लाईन पर ऐसे थानो का विवरण लेकर कार्यवाही की जाएं, जहां सबसे अधिक शिकायते प्राप्त हो रही है।
श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि विभिन्न हेल्पलाइन्स (1090,181,112,1076) में प्राप्त शिकायतो की समीक्षा का एक सप्ताह का सघन अभियान चलाया जाये और शिकायतो के निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंर्तगत कार्यक्रम आयोजित कर उसकी सूचना प्रतिदिन जिला प्रोबेशन अधिकारी सहारनपुर की ई-मेल आई0डी0 पर भेजना सुनिश्चित करे।