shobhit University Gangoh
 

जिलाधिकारी ने की जनपद में निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की जनपद में निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा
सहारनपुर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते जिलाधिकारी।

परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से पूर्ण करने के निर्देश
अधिकारी समय- समय पर निरीक्षण कर उपलब्ध कराएं आख्या

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने कहा कि अधिकारी  विकास एवं निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी श्री बंसल आज कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद में महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की परियोजनावार समीक्षा कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना में शासन स्तर पर पत्राचार किया जाना है तो उनके स्तर से पत्र भिजवाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद की पूर्ण परियोजनाओं को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से संबंधित विभाग को हस्तानान्तरित कराया जाए। इसी के साथ पूर्ण परियोजनाओं को सीएमआईएस पोर्टल पर भी अपलोड किया जाए।

उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए नियुक्त अधिकारियों को समय- समय पर निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में स्पोर्ट्स कॉलेज बेहट, तहसील रामपुर मनिहारान का अनावासीय भवन, अबेंडकर स्टेडियम में बॉक्सिंग कोर्ट, हैबिटेट सेंटर, सीएचसी गंगोह एवं देवबंद में 50 शैय्या फील्ड हॉस्पिटल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगोह, राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज, प्रमुख सडकों एवं पुलों का निर्माण, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हनी, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज गागलहेडी एवं देवला, राजकीय आईटीआई नागल एवं गंगोह सहित जनपद में निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  सुमित राजेश महाजन, सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia