32 हजार 242 किसानों से 215 करोड़ रूपए का गेहूं खरीदा- जिलाधिकारी

32 हजार 242 किसानों से 215 करोड़ रूपए का गेहूं खरीदा- जिलाधिकारी
District Magistrate
  • जनपद 1,08,657.865 मीट्रिक टन गेहूं की रिकाॅर्ड खरीद

सहारनपुर [24CN] । जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने कहां कि जनपद में चालू खरीद वर्ष में रिकार्ड गेहूॅ की खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि 32 हजार 242 किसानों से 1,08,657.865 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गया। खरीदे गये गेहूं की लागत 215 करोड़ रूपए है। उन्होंने कहा कि 22 जून को जनपद में गेहूं खरीद बंद हो चुकी है।
श्री अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों की तुलना में इस वर्ष रिकाॅर्ड गेहूं की खरीद की गई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में 12 हजार 337 किसानों से 33,418.466 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 50 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2017-18 में 16 हजार 823 किसानों से 45,981.336 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 75 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2018-19 में 26 हजार 894 किसानों से 72,413.320 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 126 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2019-20 में 17 हजार 725 किसानों से 50,356.258 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 93 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2020-21 में 17 हजार 996 किसानों से 57,728.605 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 115 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा चालू गेहूं क्रय वर्ष2021-2022 में 32 हजार 242 किसानों से 1,08,657.865 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 214.59 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों के मुकाबले इस वर्ष सर्वाधिक गेहूं खरीद की गयी। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद की कुल कीमत 214.59 करोड़ में से 200 करोड़ रूपए किसानों के खाते में पहुंच गया है। यानि लगभग 93 प्रतिशत गेहूं खरीद का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष गेहूं का भुगतान यथाशीध्र किसानों के सीधे खाते में पहुंचाये जाने के निर्देश दिये गये है।