आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल की व्यापक रणनीति, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल की व्यापक रणनीति, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
जिला मैजिस्ट्रेट मनीष बंसल।
  • सहारनपुर में दिशा-निर्देश जारी करते जिलाधिकारी मनीष बंसल।

सहारनपुर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद में कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने जनपदवासियों को आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहारनपुर की जनता हमेशा आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रही है।


Leave a Reply