नारी सुरक्षा और स्वावलम्बन के लिए प्रशान पूरी तरह प्रतिबद्ध – जिलाधिकारी

नारी सुरक्षा और स्वावलम्बन के लिए प्रशान पूरी तरह प्रतिबद्ध – जिलाधिकारी
  • मिशन शक्ति तृतीय का मुख्य आयोजन पाइनवुड स्कूल में होगा

सहारनपुर [24CN] : जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि नारी सुरक्षा और स्वावलम्बन के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले इस दिशा में पूरी सजगत और पारदर्शिता से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि थानों में स्थापित महिला हैल्प डेस्क में पीड़ित महिला की शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को रोजगारपक योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जाए। मिशन शक्ति तृतीय का जनपद में मुख्य आयोजन पाइनवुड स्कूल में प्रातः 10ः30 बजे से किया जायेंगा। कार्यक्रम में 75 महिलाओं को सम्मानित किया जायेंगा।

श्री अखिलेश सिंह आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में 21 अगस्त से 31 दिसम्बर, 2021 तक चलने वाले मिशन शक्ति तृतीय की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घर या बाहर कहीं भी हो परिवार व बच्चों का स्वावलम्बन महिलाओं से ही होता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाये जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायत समूह की महिला समूह ने कई क्षेत्रों में अच्छी आय अर्जित कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियां जो संसाधनों की कमी के चलते अपने सपनों को पंख नहीं लगा पाती है। ऐसी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए कई योजनाओं को शुरू किया गया उन्होंने कहा कि गौवंश पशु के पोषण पर महिलाओं को सरकार द्वारा प्रति गौवंश 30 रूपये की सहायता प्रदान कर रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए थाना स्तर पर हैल्पलाईन सेवाओं को शुरू किया गया है। जहां महिलाएं अपने प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी देकर कार्यवाही करा सकती है। उन्होंने कहा कि इन हैल्प लाईन का संचालन में महिला कर्मियों को ही लगाया गया है। साथ ही शिकायत के निस्तारण के उपरांत अधिकारियों को फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति शिकायतों की जांच के लिए जांच दल में एक महिला अधिकारी को भी नामित करने के निर्देश है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि निर्भिक होकर डाॅयल 112, वूमेन पावर लाईन 1090 या 118 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि डाॅयल 112 पर शिकायत दर्ज कराने के सात से आठ मिनट के भीतर ही पुलिस रिस्पोंस करेंगी। उन्होंने कहा कि अपराधों के प्रति महिलाओं को आगे आना होगा और थानों में शिकायत दर्ज करानी होगी। उन्होने कहा कि थानों में महिला हैल्प लाईन में सभी महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

मिशन शक्ति तृतीय की शुरूआत 21 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से वर्चुअल की जायेंगी।  21 अगस्त से 31 दिसम्बर 2021 तक चलने वाले मिशन शक्ति अभियान तृतीय चरण के अंतर्गत सभी विभागों अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करनी है। अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को जोड़ा जायेंगा। जनपद में मुख्य कार्यक्रम पाइनवुड स्कूल दिल्ली रोड़ पर आयोजित होगा। जहां 75 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रांे में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जायेंगा। साथ ही मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल सम्बोधन का सीधा प्रसारण होगा।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 एस0चनप्पा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 अर्चना द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविदत्त, उपायुक्त उद्योग श्री सिद्धार्थ यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 सुनील कुमार वर्मा तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


विडियों समाचार