
जिलाधिकारी ने रबि विपणन वर्ष 2026-27 मे गेहूं खरीद के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नियुक्त किया प्रभारी अधिकारी
सहारनपुर। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह को रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत कृषकों से सीधे गेहूँ खरीद कराये जाने के लिए जनपद में कार्यरत विभिन्न क्रय संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करके गेहूँ क्रय को सफलतापूर्वक सम्पादित कराये जाने के उददेश्य से प्रभारी अधिकारी गेहूँ खरीद नामित किया है। इनसे संपर्क के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 0132-2713232 एवं सी0यू0जी0 नम्बर 9454416969 जारी किए गए है।
