shobhit University Gangoh
 

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील, जनभागीदारी से निर्मित होने वाले विजन डाक्यूमेंट 2047 में दें अधिकतम फीडबैक

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील, जनभागीदारी से निर्मित होने वाले विजन डाक्यूमेंट 2047 में दें अधिकतम फीडबैक
सहारनपुर में जानकारी देते जिलाधिकारी मनीष बंसल।
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल जानकारी देते हुए।

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों, सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों, नगर निकायों के अध्यक्ष व सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों के साथ किये गये संवाद के क्रम में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनपदवासियों से अधिकतम सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपदवासी क्यूआर कोड या वेबसाइट के माध्यम 31 अक्टूबर तक अपना बहुमूल्य सुझाव अवश्य दें। श्री बंसल ने कहा कि मंथन गोष्ठियों के लिए जारी रोस्टर के अनुसार संबंधित सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करें।

ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर निगम के वार्डों में अधिकतम जनसहभागिता के साथ आमजनों को संवेदीकृत करना सुनिश्चित करें। गोष्ठी जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में वृहद रूप से आयोजित करते हुए फीडबैक दिलाना सुनिश्चित किया जाए। जनपद फीडबैक देने के संबंध में सर्वोच्च स्थान पर रहे। प्रयास किया जाए कि प्रत्येक घर से फीडबैक आए। इसमें सभी वर्गों के लोग सम्मिलित हों। पुरूष, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, संभ्रान्तजन, सेवानिवृत्त व्यक्ति शामिल हों जिससे विचारों में समग्रता रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि शताब्दी मिशन अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति एवं जीवन शक्ति की थीम पर चिन्हित 12 सैक्टरों कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग टैक्नोलोजी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन के तहत अपने मत को अधिक से अधिक जनभागिदारी से विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 में समृद्धि का शताब्दी पर्व मनाने के लिए अधिक से अधिक फीडबैक क्यूआर कोड या वेबसाइट के माध्यम से देकर विजन डाक्यूमैंट बनाने में सहयोग दें।

Jamia Tibbia