जिलाधिकारी व नगरायुक्त को किया सम्मानित

- सहारनपुर में जिलाधिकारी को सम्मानित करते एंटी क्रप्शन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, नीति आयोग गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा, नेशनल सिविल सर्विस डे पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को राष्ट्रीय रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश चेयरमैन गौरव गाबा ने बताया कि हमारी संस्था ऐसे लोगों का सम्मान करती है जो देशहित व लोगों की नि:स्वार्थ भावना से सेवा करते हैं तथा अपनी कार्यकुशलता के बल पर देश को तरक्की की ओर ले जाते हैं। इस दौरान संयम सेठी, सार्थक वालिया, वरूण खन्ना, दिशांत गुप्ता, अनमोल मल्होत्रा, अमित खेरा, पावस अरोड़ा आदि मौजूद रहे।