किसान सेवक इंटर कॉलेज में हुई जनपद स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
- सहारनपुर के नानौता में वालीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते एवं रिबन काटते अतिथिगण।
नानौता। नगर के किसान सेवक इण्टर कॉलेज में जनपद स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिये खिलाडिय़ों का चयन किया गया। सोमवार को किसान सेवक इंटर कॉलेज में आयोजित वॉलीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन उप प्रबंधक नरेश कुमार एवं प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना के उपरान्त जनपद की विभिन्न तहसीलों से आई टीमों के बीच वॉलीवाल मैच कराए गये।
इस दौरान टीमों में बेहद ही रोमांचक और संघर्षपूर्ण प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। डॉ. प्रवीण मिश्रा ने बताया कि आगामी 10 सितंबर को थानाभावन जनपद शामली स्थित लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय वॉलीवाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आज सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर 19 वर्ग में मनीष, जितेंद्र, आयुष, विनित,वंश, प्रशांत, वेद गिरी, अक्षित, हर्षित,दीक्षित और निशु जरावरे का चयन हुआ।
वहीं अंडर 17 वर्ग में शिवा, आर्यन, अभिषेक, वंश राणा, आशीष, वंश, यश शर्मा, प्रदयुमन, अर्जुन, सक्षम, जयकुमार और वंश ने स्थान बनाया। अंडर 14 वर्ग में देव, आरव, निखिल, अंश वर्मा, अनुभव, आकाश चैधरी, आर्यन कुमार का चयन हुआ। इस दौरान व्यायाम शिक्षक सुधीर कुमार शर्मा, क्रीड़ा शिक्षक मनोज , कृतपाल , बृजेश सिंह, अरुण कुमार, पुनीत कौशिक, जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रवीण चैधरी, पूर्व क्रीड़ा शिक्षक केहर सिंह आदि उपस्थित रहे।
