जनपद को मिले 24 गन्ना पर्यवेक्षक

जनपद को मिले 24 गन्ना पर्यवेक्षक
  • सहारनपुर में नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षक को नियुक्ति पत्र सौंपते जिला गन्ना अधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। जनपद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से 24 गन्ना पर्यवेक्षक एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक की तैनाती गई है। जिला गन्ना अधिकारी के.एम. एम. त्रिपाठी ने गन्ना भवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सहारनपुर में 24 गन्ना पर्यवेक्षक एवं एक ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक की तैनाती की गई है। जनपद में 24 गन्ना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होने से गन्ना विकास विभाग में खुशी का माहौल है।

जिला गन्ना अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों की तैनाती परिषदों में गन्ना क्षेत्रफल के आधार पर की जा रही है तथा नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों को गन्ना विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि वे अपने कर्तव्य व कार्य का निवर्हन ईमानदारी से कर सकें। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों ने अपना कर्तव्य व कार्य लगन व ईमानदारी से करने की शपथ भी ली है। उन्होंने बताया कि गन्ना विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के रूप में गन्ना पर्यवेक्षकों के रूप में महिलाओं की भी नियुक्ति की गई है। इसी कड़ी जनपद सहारनपुर में भी नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों में दो महिलाएं शामिल हैं।