पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी घोषित

पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी घोषित
  • सहारनपुर में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी।

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन गोयल ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सागर वर्मा को जिला उपाध्यक्ष व मनुज तायल को जिला महामंत्री नियुक्त करने की घोषणा की।

स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पवन गोयल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सागर वर्मा, अजय गोयल, हरीश वर्मा, मनोज वर्मा, अंशुल मित्तल, अंकित गोयल, राजेश धीमान, हरीश वर्मा, पवन शर्मा, अनिल वर्मा, राजेश काम्बोज को जिला उपाध्यक्ष, मनुज तायल को जिला महामंत्री, विकास काम्बोज, निखिल बंसल को उपमंत्री, अंकित कश्यप को मंडल् अध्यक्ष व संदीप कुमार को रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा व प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी व्यापार एकता व्यापार मंडल किसी भी सूरत में व्यापारी का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगा तथा सड़कों पर उतरकर व्यापारी हितों की लड़ाई लडऩे का काम करेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग करेंगे ताकि स्वर्णकार व्यवसाय को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब व मध्य प्रदेश की सरकारों ने स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया है। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण वर्मा, अजमत अली, गुलशेर आढ़ती, राकेश वर्मा, प्रवीण जग्गा, सुशील गुप्ता, बिजेंद्र गुप्ता, शाहनवाज मलिक, विनोद वर्मा, हाजी शमशेर, आशीष वर्मा, कुलदीप जैन, सुदीप जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।