उ.प्र. स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुज वाल्मीकि जिला कार्यकारिणी का गठन कर अमित कुमार शिव को जिला महामंत्री व आशु ढिलोड को जिला कोषाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
गांधी पार्क में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अनुज वाल्मीकि ने प्रदेशाध्यक्ष सोन चंद्र वाल्मीकि के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए नरेश प्रेमी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष ढिलोर, राजेंद्र, कुलदीप ढिलोर, राजू प्रधान को जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार शिव को जिला महामंत्री, आनंद बिरला को जिला संयुक्त मंत्री, सुनील झा को जिला मंत्री, नीरज वाल्मीकि को जिला संगठन मंत्री, आशु ढिलोड को जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद वकील को जिला उप कोषाध्यक्ष, मोनू कुमार को जिला मुख्य मीडिया प्रभारी, विजय राज को जिला मीडिया प्रभारी, सुमित वाल्मीकि को कार्यालय प्रभारी, अजय कुमार आजाद को ऑडिटर, दीपक, पवन, नरेश को जिला सचिव, संदीप, बंटी केसला, राजीव उर्फ काला को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने की घोषणा की।
बैठक में जिलाध्यक्ष अनुज वाल्मीकि नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि किसी भी पदाधिकारी का उत्पीडऩ व शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।