सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

सहारनपुर में सपा महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने श्रीमती गुलशन खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व रीना सैनी को जिला महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की।

अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गुलशन खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सारिका पुंडीर को उपाध्यक्ष, रीना सैनी को जिला महासचिव, नाजिया मलिक को जिला कोषाध्यक्ष, बेबी सेन, रेखा मलिक, श्रीमती उषा, साबरीन मलिक, शबाना को जिला सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। इसके अलावा श्रीमती मीना अलवी, श्रीमती मेहराज, श्रीमती सब्बो को कार्यकारिणी सदस्य बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महजबी खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता समर्पण भावना से कार्यकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर सपा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक को सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, पूर्व महानगर अध्यक्ष, फैसल सलमानी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, मौ. उमर, वेदपाल पटनी, श्रीमती सुरैया, राजकुमार बिरला आदि मौजूद रहे।