पीएनबीआरए की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

पीएनबीआरए की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
  • सहारनपुर में पीएनबीआरए की बैठक को सम्बोधित करते सचिव सुभाष सपरा।

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक रिटायरीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी की  आयोजित बैठक में गुरूतेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर विस्तार प्रकाश डाला गया ओर पेंशनर्सं के हित में संस्था द्वारा कराये जा रहे कार्यो की जानकारी दी गयी।

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पीएनबीआरए की जिला कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। संस्था के सचिव सुभाष सप्रा द्वारा गुरु तेगबहादुर के 350वे बलिदान दिवस पर प्रकाश डालते हुए उनकी बहादुरी को याद किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव श्री सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था  पीएनबीआरए, सम्पूर्ण भारतवर्ष में, पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त साथियों की एक अग्रणी संस्था है, जो न केवल अपने बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के वरिष्ठ नागरिकों की भलाई और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उसके सदस्यों की संख्या तीन लाख को पार कर चुकी है और चपरासी से लेकर जनरल मैनेजर तक के रिटायरीज इसके सदस्य हैं। श्री सपरा ने पेंशन अपडेशन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य अशोक जैन को उनके जन्म दिन पर संस्था के पदाधिकारियों शुभकामनए दी और उन्हें फूलमाला पहना कर व अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए और संस्था के क्रियाकलापों की जानकारी दी। बैठक में आर. के. जैन, अमृतलाल अरोड़ा, एस के लूथरा, विधु शेखर, योगेश लूथरा, रतिराम, अरुण गर्ग, अशोक जैन, सुरेन्द्र अरोड़ा, नेकीराम, सुनील अरोड़ा, नीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply