shobhit University Gangoh
 

एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता पंजीकरण पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता पंजीकरण पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील
सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल निर्देश देते हुए।
  • सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल।

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी  मनीष बंसल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन किए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के लिए यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के उन सभी नागरिकों से, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा आगामी निर्धारित तिथि तक 18 वर्ष पूर्ण होने वाली है, फॉर्म-6 भरकर मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिक ऑनलाइन अथवा अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हर वोट की अहमियत है। लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पात्र नागरिक आज ही मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराएं।

Jamia Tibbia