जनपद न्यायालय, जिला कारागार, उप कारागार देवबन्द, वृद्व आश्रम फतेहपुर, जनपद के समस्त शेल्टर होम,जनपद की समस्त तहसीलो में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

जनपद न्यायालय, जिला कारागार, उप कारागार देवबन्द, वृद्व आश्रम फतेहपुर, जनपद के समस्त शेल्टर होम,जनपद की समस्त तहसीलो में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

सहारनपुर [24CN]। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज 21 जून 2022 को प्रातः 7.00 बजें से 8.00 बजें तक जनपद न्यायालय सहारनपुर ,जिला कारागार सहारनपुर, उप कारागार देवबन्द, वृद्ध आश्रम फतेहपुर, जनपद के समस्त शेल्टर होम, जनपद की समस्त तहसीलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायालय में आयोजित योग शिविर में जनपद न्यायाधीश श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि योग एक मन्दिर है, योग एक पूजा है, योग एक जीवन जीने की कला है भारत के प्रत्येक नागरिक को योग अवश्य सीखना चाहिये और करना चाहियें।

योग शिविर में प्रधान न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी श्री वी0के0लाल अपर जिला जज श्रीमती मनोरमा अति0 प्रधान न्यायाधीश, श्री सुभाष चन्द्र अपर जिला जज, श्री ललित नारायण झा अपर जिला जज, श्री राजेश कुमार अपर जिला जज, श्री परितोष श्रेष्ठ अपर जिला जज, श्रीमती नीशा अली जे0एम0, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पुण्डीर, सचिव श्री नितिन शर्मा सहित श्री संजीव शर्मा कोर्ट मनैजर सहित समस्त सिविल कोर्ट स्टाफ ने भाग लिया।

इसके साथ साथ जिला कारागार सहारनपुर मे भी योग शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में श्री मयंक प्रकाश सिविल जज एसडी/ इन्चार्ज सी0जे0एम0 एवं इन्चार्ज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री राजन कुमार गौडं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, वरिष्ठ अधीक्षिका जिला कारागार श्रीमती अमिता दुबे, डिप्टी जेलर श्री अभय शुक्ला वं दीपक कुमार सिहॅ, समस्त पैनल लायर्स, समस्त पी0एल0वी0 एवं कारागार मे निरू़द्व बन्दियों ने भाग लिया।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हद्विार से आई टीम के श्री रविप्रकाश पाण्डे, श्री प्रकाश सिहॅ, भावना चौधरी द्वारा योग कराया गया। आज ही उप कारागार देवबन्द में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल लायर, पीएलवी, कारागार बन्दियो ने भाग लिया। उक्त अवसर श्री आदित्य सिहॅ सिविल जज जेडी ने योग की महत्वपूर्ण जानकारी दी।