पुलिस के हत्थे चढ़े जिलाबदर व हिस्ट्रीशीटर बदमाश
- सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर आरोपी।
फतेहपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर अपराधी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व उपनिरीक्षक नवीन कुमार सैनी के नेतृत्व में वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक जिला बदर व हिस्ट्रीशीटर बदमाश तारा उर्फ इस्तखार निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर व एक हिस्ट्रीशीटर व टॉपटेन बदमाश शहजाद पुत्र सईद निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दबोचे गए आरोपी तारा उर्फ इस्तखार के खिलाफ धारा-10 यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि दबोचे गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनका चालान काटकर जेल भेज दिया।
