बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त

बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिलाधिकारी मनीष बंसल।

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल अगले सप्ताह आरम्भ हो रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा-2026 को निर्विघ्न, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्री बंसल आज जीआईसी नेहरू मार्किट सभागार में प्रशिक्षण शिविर एवं बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के संबंध में, परीक्षार्थियों की चेकिंग के सम्बन्ध में कक्षा कक्ष में भ्रमण एवं कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के संबंध में व्यापक निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखे जाएंगे जिन्हें स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक वाह्य विद्यालय अथवा बेसिक शिक्षा से लगाए जाएंगे। सभी विद्यालयों पर प्रत्येक कक्षा कक्ष एवं स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 3660 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी।

मॉनिटरिंग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मॉनिटरिंग सेल बना हुआ है। जिसके नोडल श्री अंकुर वर्मा उप जिलाधिकारी को बनाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सहारनपुर जनपद को कुल 6 जोन में बांटा गया है। जोनल अधिकारी के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट को नगर क्षेत्र एवं अपने-अपने तहसील में उप जिला अधिकारी को जोनल अधिकारी बनाया गया है।एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया गया कि प्रत्येक केंद्र पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी। साथ में सचल दल के लिए भी पुलिस तैनात रहेगी। कुल 6 सचल दलों का गठन किया गया है जो विभिन्न सेंटरों पर परीक्षा के समय चेकिंग करेंगे।

प्रत्येक विद्यालय पर पुलिस विभाग की तरफ से चाक चैबंद  पुलिस की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, एसडीएम सदर सुबोध कुमार, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर मनिहारान पूर्वा, एसडीएम अंकुर वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती अर्चना, सभी पुलिस उपाधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्ष देव स्वामी समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।


Leave a Reply