लोगों को किए एन-95 मास्क वितरित

- सहारनपुर में लोगों को मास्क वितरित करते मां भवानी संस्था के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN] । सामाजिक संगठन मां भवानी सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों व महिलाओं को एन-95 मास्क बांटकर लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया। सामाजिक संगठन मां भवानी सेवा संस्था के पदाधिकारियों द्वारा आज मास्क वितरण अभियान चलाकर सैंकड़ों लोगों को एन-95 मास्क बांटे।
इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बेहट रोड, कोढिय़ों की पुलिया, सरदार कालोनी समेत विभिन्न कालोनियों में मास्क वितरित किए गए। इतना ही नहीं संस्था के पदाधिकारी बेसहारा व फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कुछ परिवारों में शुगर जांच मशीन, सेनेटाइज व आक्सीमीटर की भी व्यवस्था कराई गई है।