घर-घर जाकर किए उपलब्धियों के पत्रक वितरित

घर-घर जाकर किए उपलब्धियों के पत्रक वितरित
  • सहारनपुर में बूथों पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करते पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाल्ला व नन्हेड़ा बेद बेगमपुर में घर-घर जाकर सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

भाजपा महानगर मंत्री अमित चौधरी व कोटा मंडल महामंत्री अमित शर्मा तथा संदीप राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव ढाल्ला व गांव नन्हेड़ा बेद बेगमपुर में घर-घर जाकर सम्पर्क किया तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। इस दौरान ग्रामीणों के साथ भाजपा सरकार की 4 वर्षों की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। इस दौरान सभी बूथों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।