shobhit University Gangoh
 

खुलासाः कैरेबियन देश की नागरिकता लेकर कराची में दाऊद ने खरीदीं कई संपत्तियां

नई दिल्ली: पाकिस्तान के विदेश मामलों के मंत्रालय की मदद से अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने कैरेबिया के खूबसूरत विंडवर्ड आइलैंड्स में स्थित कॉमनवैल्थ ऑफ डोमिनिका (सी.ओ.डी.) देश का पासपोर्ट हासिल किया था। दाऊद ने कैरेबियन देश की नागरिकता लेकर कराची में कई संपत्तियां खरीदी हैं।
PunjabKesari
यह खुलासा भारतीय खुफिया एजैंसियों द्वारा डी-कंपनी के कराची स्थित किंगपिन पर तैयार किए गए नए डोजियर से हुआ है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि 80,000 से भी कम की आबादी वाले कैरेबियन देश में दाऊद को आॢथक नागरिक कार्यक्रम के तहत यह पासपोर्ट दिया गया था। इसके बाद जैसे ही भारत ने सी.ओ.डी. को सतर्क किया तो डॉन के कैरेबियन सहयोगी ने भागने की योजना बना ली।
PunjabKesari
इन जगहों पर खरीदीं संपत्तियां
डोजियर में एक नए पते का भी उल्लेख किया गया है जहां दाऊद ने कराची में क्लिफ्टन क्षेत्र के मेहरान स्क्वायर में एक पूरी मंजिल खरीदी है। इसके अलावा क्लिफ्टन में जियाउद्दीन अस्पताल के पास शिरीन जिन्ना कॉलोनी में एक और नया घर खरीदा गया है। दरअसल, दाऊद का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता है और वह आमतौर पर जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती होता है। दाऊद ने इस्लामाबाद के पॉश मारगला रोड पर 2 बंगले भी खरीदे हैं।

डी-कंपनी का वित्तीय साम्राज्य
डोजियर में कहा गया है कि डी-कंपनी के वित्तीय साम्राज्य को नियंत्रित करने वाला दाऊद का छोटा भाई अनीस इब्राहिम अपने परिवार के साथ क्लिफ्टन रोड पर ब्लॉक 4 में स्थित डी.सी.-13 बंगले में रहता है। वहीं, अंडरवल्र्ड की गतिविधियां कंट्रोल करने वाला छोटा शकील डिफैंस अथॉरिटी एरिया में रहता है। दाऊद के 2 अन्य भाई हुमायूं और मुस्तकीन सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच लगातार यात्रा करते हैं। हुमायूं डी-कंपनी के कुछ वैध व्यवसायों की देखभाल करता है और ज्यादातर कराची में रहता है।

फोकस नशीले पदार्थों, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला ऑप्रेशन पर
डोजियर से पता चलता है कि डी-कंपनी की अंडरवल्र्ड गतिविधियों का फोकस नशीले पदार्थों के सौदे, गोलीबारी, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला ऑप्रेशन पर होता है। दुनिया के शीर्ष 10 क्राइम गैंग में से एक इस कंपनी के पास अरबों रुपए की अचल संपत्ति है। डी-कंपनी की मध्य पूर्व में पाकिस्तान, यू.ए.ई., सऊदी अरब और अन्य देशों में संपत्ति है। वह दुबई से क्रिकेट में सट्टेबाजी का सिंडिकेट भी चलाता है। इसके आतंकी नैटवर्क के बारे में भी जगजाहिर है।

Jamia Tibbia