shobhit University Gangoh
 

Diljit Dosanjh ने बनाया रिहाना पर गाना तो भड़कीं कंगना रनोट, एक्ट्रेस ने कहा- ‘इसको भी अपने 2 रुपये बनाने हैं…’

Diljit Dosanjh ने बनाया रिहाना पर गाना तो भड़कीं कंगना रनोट, एक्ट्रेस ने कहा- ‘इसको भी अपने 2 रुपये बनाने हैं…’

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट किसान आंदोलन के मुद्दे पर लगातार बेबाकी से अपनी राय रखती रहती हैं। इस मुद्दे को लेकर वह अक्सर कई फिल्मी सितारों पर निशाना भी साधती रहती हैं। किसानों के मुद्दे को लेकर कंगना मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर एक बार फिर से भिड़ गई हैं। इन दोनों कलाकारों की सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

दरअसल बुधवार को दिलजीत दोसांझ ने अपना नया गाना रिलीज किया है। उनका यह गाना मशहूर पॉप गायिका रिहाना पर आधारित है। उनके नए गाने का नाम RIRI है। ऐसे में कंगना रनोट ने दिलजीत दोसांझ के इस म्यूजिक वीडियो की न को केवल आलोचना की है, बल्कि गायक को खरी-खोटी भी सुनाई है।

कंगना रनोट ने दिलजीत दोसांझ के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘इसको भी अपने 2 रुपये बनाने हैं, यह सब कब से प्लान हो रहा है। कम से कम एक महीना तो लगेगा वीड‍ियो और घोषणा की तैयारी में और लिबरू चाहता है कि हम यह मान लें कि यह सब ऑर्गेन‍िक तरीके से हो रहा है…हाहा…’। वहीं कंगना के इस ट्वीट पर दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने अभिनेत्री को जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘दो पैसे वाली जॉब मुझे मत बताओ। गाने तो मैं आधे घंटे में बना देता हूं। हर जगह बोलना होता है। जा यार बोर न कर, अपना काम काम’। दिलजीत दोसांझ का यह ट्ववीट कंगना को बिल्कुल पंसद नहीं आया और उन्होंने दिलजीत को खालिस्तानी तक बोल दिया। अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे में एक ही काम है देशभक्ति, वही करती हूं सारे दिन। मैं तो वही करूंगी, लेकिन तेरे काम तुझे नहीं करने दूंगी खालिस्तानी। इसके बाद कंगना रनोट ने अपने अन्य ट्वीट्स में दिलजीत दोसांझ को करारा जवाब देते हुए उन्हें खालिस्तानी बताया है।

वहीं इससे पहले कंगना रनोट ने अमेरिका की पॉप सिंगर रिहाना पर गुस्सा जाहिर करने की वजह से चर्चा में थीं। दरअसल रिहाना ने मंगलवार को एक खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? इसके साथ उन्होंने Farmer’s Protest हैशटैग भी लिखा।’ कंगना रनोट ने रिहाना के ट्वीट की आलोचना की और उन्हें मूर्ख बताया थी। अभिनेत्री ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा, क्योंकि वे किसान नहीं, आतंकवादी हैं, जो भारत को बांटना चाहते हैं, ताकि चीन हमारे संवेदनशील टूटे हुए देश पर कब्जा कर सके और अमेरिका की तरह इसे अपनी कॉलोनी बना सके। चुपचाप बैठो बेवकूफ, हम तुम जैसे नकली लोगों की तरह अपना देश नहीं बिकने देंगे’।

Jamia Tibbia