डीआईजी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, दिए दिशा-निर्देश

डीआईजी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, दिए दिशा-निर्देश
  • सहारनपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते डीआईजी।

सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी ने रेंज के तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कांवड़ यात्रा व ईद के पर्व को सकुशल व निर्विघ्न सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

पुलिस लाईन सभागार में सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी ने कांवड़ यात्रा व ईद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए तीनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए समुचित दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ईद की तैयारियों व अपराध नियंत्रण के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहारनपुर के एसएसपी डा. विपिन ताड़ा, एसपी देहात सागर कुमार जैन, मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे।