यातायात के नियमों का पालन करने की जरूरत: डीआईजी

यातायात के नियमों का पालन करने की जरूरत: डीआईजी
  • सहारनपुर में यातायात जागरूकता गोष्ठी को सम्बोधित करते एसएसपी।

सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सभी वाहन वाहन चालक यातायात के नियमों का पूरी तरह पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को रोका जा सके।

सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह आज यहां यातायात माह के दौरान आयोजित यातायात गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगााय जा सकता है। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने कहा कि वाहन चालक अपना वाहन चलाते समय हैलमेट व सीट बैल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि भारत में मरने वाले लोगों में अधिकांश की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है। इसमें जागरूकता से ही कमी लाई जा सकेगी।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव ने कहा कि वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वह वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने वाहन चालकों का आह्वान किया कि वह अपना वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन कर अपनी सुरक्षा के साथ अन्य की सुरक्षा भी करने का काम करें। यातायात जागरूकता गोष्ठी में भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।