जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
- सहारनपुर में अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीआईजी अभिषेक सिंह।
सहारनपुर। परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों सुनकर सम्बंधितों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईजी अभिषेक सिंह आज शासन की मंशा के अनुरूप जैन कालेज रोड स्थित अपने कार्यालय में पीडि़तों की जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गम्भीरता से सुना। श्री सिंह ने फरियादियों की शिकायत को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीडि़तों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी फरियादी के साथ अन्याय न हो और उन्हें न्याय समयबद्ध रूप से प्राप्त हो। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं फरियादी मौजूद रहे।
