डीआईजी ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

- सहारनपुर में उपजिलाधिकारी सदर को शील्ड भेंट करते ठगी पीडि़त जमाकर्ता परिवार के पदाधिकारी।
सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने पुलिस विभाग में लेखा वर्ग, लिपिक वर्ग और गोपनीय शाखा के उपनिरीक्षक और सहायक निरीक्षक पद पर नियुक्त हुए 27 चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
रिजर्व पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सभी 27 चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जो लेखा वर्ग, लिपिक वर्ग और गोपनीय शाखा में आने वाले समय में अपना योगदान देंगे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा, एसपी देहात सागर कुमार जैन भी मौजूद रहे।