डीआईजी ने किया मंडी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

डीआईजी ने किया मंडी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण
  • सहारनपुर में मंडी कोतवाली का निरीक्षण करते डीआईजी अजय कुमार साहनी।

सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र के नवागत डीआईजी अजय कुमार साहनी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने आज मंडी कोतवाली का औचक निरीक्षण कर सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी व एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने आज मंडी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया।

डीआईजी अजय कुमार साहनी व एसएसपी डा. विपिन ताड़ा के कोतवाली पहुंचने पर उन्हें गारद द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात डीआईजी अजय कुमार साहनी ने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, मैस, बैरक आदि का निरीक्षण कर सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी डा. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।