shobhit University Gangoh
 

अस्पताल दौरे पर गए स्वास्थ्य मंत्री से नहीं देखी गई गंदगी, खुद ही साफ कर दिए शौचालय

अस्पताल दौरे पर गए स्वास्थ्य मंत्री से नहीं देखी गई गंदगी, खुद ही साफ कर दिए शौचालय

पुद्दुचेरी : पुड्डुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्ण राव इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कोविड अस्पताल का दौरा करने गए मंत्री गंदगी देख अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने खुद ही ब्रश उठाकर शौचालय की सफाई कर दी। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शौचालय की सफाई करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल मंत्री ने शनिवार को इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के कोविड वार्ड का दौरा किया। वहां उन्हें शौचालय के गंदे की शिकायत मिली। वह तुरंत ब्रश और सफाई की सामग्री लेकर शौचालय के अंदर गए और खुद सफाई करनी शुरू कर दी। वीडियो में भी देख सकते हैं कि किस तरह स्वास्थ्य मंत्री पीपीई किट पहनकर अपने हाथों से शौचालय की सफाई कर रहे हैं। इस दौरान मौके पर उनके साथ डॉक्टर और कुछ अधिकारी भी मौजूद हैं।

राव ने कहा कि एक दिन में तीन बार शौचालयों की सफाई की जाती है, लेकिन 75 मरीज एक वार्ड में एक ही शौचालय का उपयोग करते हैं, इसलिए रखरखाव मुश्किल हो जाता है। सफाईकर्मियों की कमी के चलते उन्होंने युवा रोगियों को सलाह दी कि वे शौचालय का उपयोग करने के बाद सफाई बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अगर हम चाहें, तो स्वच्छता बनी रहेगी।

Jamia Tibbia