• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Dia Mirza ने प्रेग्नेंसी पर दी सफाई- ‘शादी इसलिए नहीं की, क्योंकि प्रेग्नेंट हो गयी थी…’, बतायी असली वजह

  • April 6, 2021
Dia Mirza ने प्रेग्नेंसी पर दी सफाई- ‘शादी इसलिए नहीं की, क्योंकि प्रेग्नेंट हो गयी थी…’, बतायी असली वजह
  • दीया की शादी काफ़ी अलग रही क्योंकि इसमें कुछ रूढ़िवादी रस्मों को अंजाम नहीं दिया गया। उनकी शादी एक महिला पुजारी ने करवायी थी जो आम तौर पर नहीं होता। वहीं साज-सज्जा में इस बात का ख़्याल रखा गया कि पर्यावरण को नुक़सान ना हो।

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने पिछले हफ़्ते अचानक अपनी प्रेग्नेंसी का एलान करके फैंस को चौंका दिया था। बॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ उन्होंने फरवरी में शादी की थी। दीया की शादी काफ़ी अलग रही, क्योंकि इसमें कुछ रूढ़िवादी रस्मों को अंजाम नहीं दिया गया। उनकी शादी एक महिला पुजारी ने करवायी थी, जो आम तौर पर नहीं होता।

वहीं, साज-सज्जा में इस बात का ख़्याल रखा गया कि पर्यावरण को नुक़सान ना हो। इस प्रगतिशील विचारधारा के बीच जब दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की तो एक यूज़र ने सवाल सवाल उठाया कि उन्होंने अपनी शादी में जब रूढ़िवादिता को तोड़ा तो फिर शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा क्यों नहीं की? एक महिला शादी से पहले प्रेग्नेंट क्यों नहीं हो सकती?

यूज़र के इस सवाल का दीया ने एक लम्बा-सा नोट लिखकर जवाब दिया- दिलचस्प सवाल। हमने इसलिए शादी नहीं की, क्योंकि हमारा बच्चा होने वाला था। हम इसलिए शादी करना चाहते थे, क्योंकि हमें साथ रहना है। हमें शादी की तैयारियों के दौरान इस बात का पता चला कि हम बेबी का स्वागत करने वाले हैं। इसलिए यह शादी प्रेग्नेंसी की वजह से नहीं हुई है। हमने प्रेग्नेंसी का एलान तब तक नहीं किया, जब तक कि यह सुनिश्चित नहीं हो गया कि मेडिकली यह सुरक्षित है। यह मेरे जीवन की सबसे सुखद ख़बर है, जिसके लिए मैंने कई साल इंतज़ार किया है। मेडिकल के अलावा कोई कारण नहीं था कि मैं इसे छिपाती।

इसके बाद दीया ने बिंदुवार लिखकर बताया कि वो इस सवाल का जवाब क्यों दे रही हैं। दीया ने लिखा कि यह पूरी तरह हमारी च्वाइस है कि हम सिंगल रहकर बच्चे की परवरिश करें या शादी करके।

दीया ने शुक्रवार को बेबी बंप के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टग्राम पर पोस्ट करके प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- धरती मां के साथ मां बनकर ख़ुशकिस्मत हूं। एक जीवन देने वाली ताक़त, जो हरेक चीज़ की शुरुआत है। सभी कहानियों की। लोरियों की। गानों की। नई कोंपलों की। और, उम्मीद की आभा। अपने गर्भ में इस सबसे पवित्र सपने को पालना ख़ुशनसीबी है।

दीया मिर्ज़ा ने 15 फरवरी को बिज़नेसमैन वैभव रेखी के साथ हिंदू रीति-रिवाज़ से सात फेरे लिये थे। दीया ने ट्विटर पर फेरों की रस्म की एक तस्वीर पोस्ट करके बताया था कि शीला नाम की बुजुर्ग पुजारी ने उनकी और वैभव की शादी की सभी रस्में संपन्न करवायी हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

  • March 25, 2026
दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

  • March 18, 2026
‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

  • March 17, 2026
रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

  • February 11, 2026
जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

  • February 4, 2026
पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

  • January 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • संतों के प्रयासों से घरवापसी की प्रक्रिया तेज: आलोक कुमार April 9, 2026
  • ‘हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में…’, यूपी में फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और BSP सुप्रीमो? April 9, 2026
  • नगर विधायक राजीव कुमार एवं मेयर डा. अजय सिंह ने डिवाइन क्लासेस का किया शुभारंभ April 9, 2026
  • रेलवे निजीकरण के विरोध में मजदूर यूनियन का रोष प्रदर्शन April 9, 2026
  • सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य घोषित April 9, 2026
  • होटल व वैंकट हॉल संचालकों को जागरुक कर रहा निगम April 9, 2026
  • भारतीय किसान यूनियन (भानू) की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दर्जनों लोगों ने थामा संगठन का दामन April 9, 2026
  • किसान मजबूर नंही मजबूत है किसान उपेक्षा करने वाले अधिकारियो को जवाब देना जानता है- चौ0 अशोक कुमार , मडंल अध्यक्ष April 9, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति ने जनपद के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक April 9, 2026
  • राघव चड्ढा के समर्थन में आए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- देश का एसेट, AAP का हो रहा नुकसान April 9, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez