धीमान बने अभाविप की कालेज इकाई के कालेज अध्यक्ष

- सहारनपुर में अभाविप के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था महाराज सिंह कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई गठित की गई जिसमें बंटी धीमान को अध्यक्ष व चंद्रशेखर को मंत्री बनाया गया।
महाराज सिंह कालेज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष डा. दिनकर मलिक ने छात्र-छात्राओं को अभाविप की कार्यशैली के बारे में बताते हुए उनसे कालेज प्रांगण में अभाविप को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विभाग प्रमुख डा. संदीप कुमार ने छात्रों को छात्र शक्ति व राष्ट्र शक्ति का महत्व बताते हुए उन्हें सदैव राष्ट्र के लिए समर्पित रहने की अपील की। बैठक में कालेज की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए बंटी धीमान को कालेज अध्यक्ष व चंद्रशेखर पुंडीर को कालेज मंत्री का दायित्व सौंपा गया। बैठक का संचालन महानगर सहमंत्री वरूण राय ने किया।
बैठक में डा. पूनम यादव, प्रवीण पंडित, केशव मोहन, हर्ष त्रिपाठी, भारत शर्मा, केशव स्वामी, दीपक प्रजापति, अनिकेत, ईशा, गीतिका राणा, उत्सव गोस्वामी, सूरज, उदित, विनीत चौधरी, वरूण, राघव, सहदेव आदि मौजूद रहे।