shobhit University Gangoh
 

श्रद्धालुओं ने विधिविधान के साथ की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

श्रद्धालुओं ने विधिविधान के साथ की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना
  • सहारनपुर में राधा विहार मंदिर में पहले नवरात्रि पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय संस्कृति में आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि बड़ी धूमधाम व उमंग के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा नौ दिन तक चलने वाली मां दुर्गा की पूजा के निमित्त मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की।

गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से रामनवमी तक मां आदि शक्ति मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। आज श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिपदा तिथि को अपने घरों में व्रत रखकर विधि-विधान के साथ घट स्थापना कर मां आदि शक्ति के पहले स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में भजन-कीर्तन भी किया गया। उधर विभिन्न मंदिरों में भी मां दुर्गा का गुणगान किया गया तथा देश व समाज के कल्याण की प्रार्थना की गई।

Jamia Tibbia