गंगोह व संगम घाट कुआंखेड़ा पर गंगा-यमुना नदीयो में श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी..

गंगोह व संगम घाट कुआंखेड़ा पर गंगा-यमुना नदीयो में श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी..
  • रविवार को हिंदू संस्कृति के अनुसार गंगा दशहरे पर्व पर श्रद्धालुओ ने लगाई गंगा-यमुना नदियों में श्रद्धा की डुबकी।
गंगोह [24CN] :  गंगोह कि अधिकांश घाटों से लेकर कुआं खेड़ा गंगा यमुना संगम नदी मे श्रद्धालुओं ने स्नान किया जबकि अधिकांश ने पवित्र नदियों के बजाए घर पर ही स्नान किया। इस अवसर पर दान पुण्य भी किया गया। क्षेत्र में गंगा दशहरा श्रद्धा के साथ पारम्परिक रूप से मनाया गया। कोरोना महामारी के कारण सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु इस बार कम संख्या में यमुना व कुआखेडा स्थित संगम पर गए। श्रद्धालु दूरी बनाते हुए स्नान किया।
इस बार मां गंगा व यमुना के जय कारें भी लगे। गौरतलब है कि हर वर्ष इस पर्व पर क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना व कुआखेडा स्थित संगम के अलावा हरिद्वार गंगा में स्नान को पहुंचते थे। लोगों ने स्नान के बाद कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना मां गंगा से की तथा सार्मथ्य के अनुसार दान-पुण्य किया।