श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ किया सुंदर कांड का पाठ

श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ किया सुंदर कांड का पाठ
  • सहारनपुर में सुंदर कांड का पाठ करते श्रद्धालु।

सहारनपुर। श्री ललित पुष्प चमत्कारी शिव शक्ति मंदिर में स्टार पेपर मिल की श्रीराम मंडली द्वारा सुंदर कांड का आयोजन किया गया। जगदीश गार्डन स्थित प्रिंस विहार कालोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में राम अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में सुंदर कांड मंडली के गायक सोनू कुमार द्वारा रामचरित मानस से सुंदर कांड का पाठ किया गया।

मंडली के साजिंदों में वंश शर्मा, विजय कुमार, राघव शामिल रहे। जबकि मुख्य यजमान राजेश शर्मा रहे। मदनपाल ने हनुमान जी की आरती में सहयोग किया। इस दौरान पं. दिनेश पुष्प, योगेश शर्मा, हितेश शर्मा, सुनील कुमार, मदन पाल, विशाल गुप्ता, संजीव चौधरी, अमित चौधरी, दीपक गहलोत, पूजा मौर्य, रिया सैनी, गौरव सक्सेना, मोनू, पूनम, विपिन शर्मा, क्षेत्रपाल, गौरव शर्मा, आकाश शर्मा, प्रिंस भारद्वाज, गोलू शर्मा, अर्णव शर्मा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।