छम-छम नाचे वीर हनुमाना भजन संध्या की धारा प्रवाह में श्रद्धालु हुए सराबोर
- सहारनपुर में भजन संध्या पर झूमते श्रद्धालु।
सहारनपुर। सिद्ध पीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर के 36वें वार्षिकोत्सव एंव श्री बालाजी जन्मोत्सवम महायज्ञ 2026 के उपलक्ष में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को आयोजित राष्ट्र कल्याण श्री सुदर्शन महायज्ञ में आयोजित संास्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखला में छम-छम नाचे वीर हनुमाना भजन संघ्या का आयोजन किया गया, जिसमें संजू पागल एंड पार्टी ने बाला जी महाराज के ऐसे भजन सुनाये कि हर किसी को भक्तिरस सराबोर कर दिया। आज महिमा का गुणागान कर सभी का भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
आज राश्ट्र कल्याणार्थ मनोकामनापूर्ण अखंड श्री हनुमाचा चालीसा 100 पाठों का विषेश अनुष्ठान आंरभ किया गया। मौहल्ला चैन्ताला स्थित मन्दिर में श्री बालाजी आध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार द्वारा प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही की प्रेरणा स्वरूप आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्री बालाजी जन्मोत्सव महायज्ञ 2026 का देव पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। प्रातःकाल मंदिर अधिष्ठान सुरेंद्र मोहन संजू ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पण किया।
पंडित अजय किरण भागवताचार्य के सानिध्य में देव पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान राश्ट्र कल्याणार्थ मनोकामनापूर्ण अखंड श्री हनुमाचा चालीसा 100 पाठों का विषेश अनुष्ठान धर्माचार्यो की सानिध्य में आंरभ किया गया जिसमें श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाओं की अर्जी के साथ पाठ में शामिल हुये। देर रात तक एक से बढकर एक भजनों की धारा प्रवाह में हर कोई लीन होता चला गया और पूरा सभागार श्री बालाजी महाराज के जय कारों से गूंज उठा।
इस दौरान पूर्व पार्षद मानसिंह जैन, मंडल अध्यक्ष मुकेश चैरसिया, सुरेंद्र मोहन संजू, सतीश सिंघल, नितिन कंसल, राजकुमार गोयल, मुकेश मित्तल, विजय गुप्ता,मुन्नी गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, अजय शर्मा, विजय शर्मा, शिवाशु गोयल, मोहित शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
