पटेल नगर में नववर्ष पर भव्य साई संध्या, भजनों में झूमे श्रद्धालु

पटेल नगर में नववर्ष पर भव्य साई संध्या, भजनों में झूमे श्रद्धालु
  • सहारनपुर में सांई भजन संध्या के कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर। नववर्ष  आगमन से पूर्व पर पटेल नगर में श्री साई पादुका सेवा परिवार के तत्वावधान में भव्य साई संध्या का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवार की बुजुर्ग महिला श्रीमती उमा बख्शी द्वारा साई दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात नगर के  कलाकार मनोज राही ने गणेश वंदना एवं हनुमान चालीसा के पाठ के साथ भजन संध्या का आगाज किया। उन्होंने दीवाना तेरा आया और शिरडी वाले साई बाबा की कव्वाली प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

सतीश शाह ने अपनी दमदार आवाज में भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को निहाल किया। भजन गायिका हिमांशी कौशल ने अपनी मधुर आवाज से साई भजनों की ऐसी छटा बिखेरी कि देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु साई बाबा की भक्ति में रंगे नजर आए। उनकी एक से बढक़र एक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम संयोजक रवि बख्शी ने भी  ‘आज की रात तेरे नाम का गुणगान करें’ भजन गाकर सभी को आनंदित किया।

इस अवसर पर धर्म सेवा एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राणा सिंधु, डॉ. आर.एस. त्यागी, सतीश शाह, अमित आनंद, पार्षद सरदार राजेंद्र सिंह कोहली एवं प्रवीण चांदना को साई बाबा का सुंदर प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। भजन संध्या के उपरांत श्रद्धालुओं को बाबा की हांडी का दिव्य प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में धर्मपाल खुराना, आशु सिंधु, विमल पट पटिया, दिनेश दत्ता, दिनेश अरोड़ा, अरुण छिब्बर, विनय बख्शी, शीतल चावला, सुनील सेठी, प्रथम पार्षद गौरव चैधरी, दिनेश कुकरेजा, आलोक गुप्ता, प्रवीण गौतम, सरदार मनप्रीत सिंह दुआ, यशपाल त्रेहन, अमित ग्रोवर, विकास मल्होत्रा, दीपक भाटिया, दीपक खन्ना, हरीश अरोड़ा, नीरज कामरा, राजीव आनंद, नंदकिशोर घई, राजकुमार भाटिया, लोकेश अरोड़ा, वेद प्रकाश पोपली, मुकेश दत्ता, रवि बुद्धि राजा, सचिन खट्टर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।