shobhit University Gangoh
 

प्रेरणा क्लब द्वारा शिव कीर्तन में भोले के भजनों पर जमकर झूूमे श्रद्धालु

प्रेरणा क्लब द्वारा शिव कीर्तन में भोले के भजनों पर जमकर झूूमे श्रद्धालु
  • सहारनपुर में भोले के भजनों पर झूमते श्रद्धालु।

सहारनपुर [24CN] । सामाजिक संगठन प्रेरणा क्लब द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह में शिव कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें राजगायक हंसराज हंस के शिष्य सूफी गायक राकेश राणा ने शिव भजनों पर श्रद्धालुओं को भोले की मस्ती में झूमने के लिए मजबूर कर दिया। नुमाईश कैम्प, जनता रोड स्थित होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूजन व ज्योति प्रज्जवल्लित के बाद सर्वप्रथम गायक राकेश राणा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके बाद भोले दी बारात चढ़ी गाज वाज के, सारेया ने भांग पीती राज-राज के पर जमकर सभागार में मौजूद श्रद्धालुओं को भोले की मस्ती में झूमने के लिए मजबूर कर दिया। तत्पश्चात् सभी सदस्यों ने आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। संस्था अध्यक्ष सुधीर गुम्बर ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर महासचिव विपिन बजाज, उपाध्यक्ष संजीव खुराना, लक्ष्य जुनेजा, नुमाईश कैम्प चौकी प्रभारी रणपाल सिंह, राजन चौधरी, हेमंत बठला, सन्नी मनचन्दा, अंकित गुम्बर, भारत भूषण टुटेजा, मनोज जुनेजा, पुनीत सुखीजा, गगन गुम्बर, महेन्द्र पाल शर्मा, दीक्षम चावला, राजन गुम्बर, कार्तिक कालड़ा, सुरेश अरोड़ा (काका), सौरभ वधवा, अनुज गुप्ता, शुभम गुम्बर, दीपक जुनेजा, सुभाष खेड़ा, विजयकांत चौहान आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia