shobhit University Gangoh
 

‘कौन मार खाने को तैयार होगा’, भारत-पाकिस्तान मैच वाले मामले पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

‘कौन मार खाने को तैयार होगा’, भारत-पाकिस्तान मैच वाले मामले पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

पाकिस्तान ने भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच खेलने से इनकार कर दिया है, जिस पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पता है कि वो मैच हार जाएगा, इसलिए उसने पहले ही भारत के साथ खेलने से इनकार कर दिया है. अब वो कम से कम हार की बेइज्जती से तो बच ही जाएगा.

देवकीनंदन ठाकुर ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि “वो (पाकिस्तान) बहुत समझदार लोग हैं, वो हमारी-तुम्हारी तरह नहीं है. उनको पता था कि अगर हम भारत में जाएंगे तो हार जाएंगे या भारत से खेलेंगे तो हार जाएंगे. कैसा मार रहा है अभिषेक शर्मा, कैसा मार रहा है सूर्या.. कैसा मार रहा है वो ईशान किशन.. फिर हार्दिक पांड्या आकर मारता है कौन मार खाने को तैयार होगा?”

उन्होंने कहा कि उनको (पाकिस्तान) पता चलेगा कि वो बॉल करेंगे कोलंबो में और कैच पकड़ने जाएंगे कराची और लाहौर में.. उनके तो बाप के बस की बात नहीं जो भारत के साथ मैच खेल सकें. इसलिए उन्होंने कहा कि चाहे दो नंबर कम हो जाएं लेकिन, हार से बच जाएंगे. अपनी बेइज्जती से बच जाएंगे. इसलिए उन्होंने
मना करके सही रास्ता अपनाया है. याद रखे कि बाप, बाप ही होता है.

‘पाकिस्तान को पता है उसका हारना तय’

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान को पता है कि वो भारत से जब भी विश्व कप में खेलता है तो उसे हार का ही सामना करना पड़ता है. एक तो बांग्लादेश के चक्कर में उसने एक प्वाइंट अर्जित कर लिया कि हम बांग्लादेश के हितैषी हैं. जबकि वो बांग्लादेश का हितैषी कभी हो ही नहीं सकता. लेकिन, ये बात सच है कि उसे भारत से हारना ही था.

जिस तरह से हमारी टीम खेल रही है, पाकिस्तान ने अच्छा किया कि वो नहीं खेल रहा है. क्योंकि वो अपनी हार से डर रहा है. लेकिन, भारत जहां भी खेलेगा, जिसके साथ भी खेलेगा बहुत अच्छा खेलेगा. हम अपने भारत के साथ है. पाकिस्तान जहाँ भी भारत से सामना करेगा, उसे पराजय का सामना करना ही पड़ेगा. चाहे वह खेल का मैदान हो या फिर जंग का मैदान.

Jamia Tibbia

Leave a Reply