पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे नगर में विकास कार्य: अलकेंद्र

पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे नगर में विकास कार्य: अलकेंद्र
  • सहारनपुर में पत्रकारों को जानकारी देते रामपुर मनिहारान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी।

रामपुर मनिहारान [24CN]। रामपुर मनिहारान नगर पंचायत के नवागंतुक अधिशासी अधिकारी अलकेंद्र सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। तीतरो नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अलकेंद्र सिंह को रामपुर मनिहारान के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गौरतलब है कि रामपुर मनिहारान नगर पंचायत के चर्चित अधिशासी अधिकारी उन्नाव जनपद में स्थानांतरण होने के चलते काफी समय से रामपुर मनिहारान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। रामपुर मनिहारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार भी एसडीएम संगीता राघव संभाल रही थी जिस कारण जिला प्रशासन द्वारा तीतरो नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अलकेंद्र सिंह को रामपुर मनिहारान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कार्यभार संभालने के बाद अधिशासी अधिकारी अलकेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में पारदर्शिता से काम करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरा किया जाएगा तथा नगर की समस्याओं का समाधान कराने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या के समाधान के लिए कोई भी नागरिक उनसे सीधा सम्पर्क कर सकता है।