विकास एवं सुरक्षा समिति के प्रोफेसर मुजम्मिल हसन अध्यक्ष व अरुण त्यागी बने महामंत्री

  • आगामी वर्ष के लिए विकास एवं सुरक्षा समिति की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देवबंद [24CN]: नगर में सांप्रदायिक सद्भाव की प्रतीक सामाजिक संस्था विकास एवं सुरक्षा समिति की एक बैठक का आयोजन मौहल्ला शिवपुरी स्थित विनोद कुमार गुप्ता के आवास पर किया गया। बैठक में आगामी वर्ष के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रोफेसर डा. मुजम्मिल हसन को अध्यक्ष चुना गया।

शनिवार की रात्रि आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डा. मुजम्मिल हसन को अध्यक्ष चुनने के साथ ही विनय त्यागी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार त्यागी को महामंत्री, मास्टर रेहान अहमद उपाध्यक्ष, सहमंत्री अदील सिद्दीकी व ऑडिटर के लिए संदीप गुप्ता को चुना गया। सेठ कुलदीप कुमार, तहसीन खान, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार गुप्ता, जर्नादन प्रसाद त्यागी एड. को संरक्षक बनाया गया।

संरक्षक अशोक गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 18 मार्च को धुलेंडी के दिन ही मुस्लिम त्योहार शब-ए-बरात है। अधिकांश लोग इस दिन का रोजा रखते हैं। इसलिए समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 20 मार्च को करेगी। अध्यक्षता नीरज कंसल व संचालन रेहान अहमद ने किया। इसमें जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चै. राजपाल सिंह, विनोद गुप्ता, श्री गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, सलीम कुरैशी, शांति त्यागी, बलराज त्यागी आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार