कृषकों को दी गई उड़द व मूंग की खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी

कृषकों को दी गई उड़द व मूंग की खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी
  • देवबंद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत उड़द व मूंग के बीज की किट पाने वाले किसान।

देवबंद [24CN] : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत किसानों को उड़द व मूंग का बीज वितरण किया गया। साथ ही कृषकों को उड़द व मूंग की खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

नगर के कृषि प्रसार अधिकारी उपसंभाग कार्यालय में आयोजित हुए बीज वितरण कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ ईश्वर सिंह मलिक ने देवबंद ब्लॉक के विभिन्न गांवों से पहुंचे कृषकों को उड़द व मूंग की खेती, भूमि शोधन, बीज शोधन आदि की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को उड़द व मूंग का बीज वितरण किया गया। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सोनित कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न हितकारी योजनाएं चला रखी है। किसान हित में बनाई गई नीतियों के चलते आज किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिल रहा है। देहात मंडल उपाध्यक्ष जोगेंद्र पंवार व जयपाल धीमान ने भी सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया। इस मौके पर अनुज सैनी, तरुण मलिक, मनोज कुमार, दीपक त्यागी, सहदेव, गौतम पंवार, सुमित कुमार समेत कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।